पंजाब चुनाव 2022: पीएम का फैसला पाकिस्तानी पंजाब के मुख्यमंत्री को भी छोड़ना होगा पद

Channi Maan and Imran Khan

नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए उन्होंने कमेटी बना दी है। ARY न्यूज़ ने मुख्यमंत्री बदलने की वजह बदलते सियासी हालात बताएं हैं।

पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत देश के 5 राज्यों में हुए चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। तो वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और अकाली दल का सूपड़ा साफ कर दिया है। इसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे बड़े नाम शामिल है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के सपनों पर झाड़ू फेरते हुए 92 सीटें जीत ली। वहीं कांग्रेस को 18 शिरोमणि अकाली दल को 3, बीजेपी को दो, बहुजन समाज पार्टी 2 और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता है। पंजाब में आम आदमी पार्टी हुकूमत बनने जा रही है। जैसा कि पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल पहले ही भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर चुके हैं।

अब यह तय हो गया है कि पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कुर्सी खाली करनी पड़ेगी और भगवंत मान के हाथों में पंजाब की कमान होगी लेकिन क्या आपको पता है कि न सिर्फ भारतीय पंजाब बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के पंजाब में भी मुख्यमंत्री बदला जा रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पंजाब के मुख्यमंत्री को बदलने का फैसला कर लिया है।

पाकिस्तान चैनल ARY की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार इमरान खान ने पंजाब के मुख्यमंत्री को बदलने का फैसला लिया है। हालांकि अभी नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं हुई है। नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए उन्होंने कमेटी बना दी है। ARY न्यूज़ ने मुख्यमंत्री बदलने की वजह बदलते सियासी हालात बताएं हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़