अफसर को आत्महत्या के लिए उकसाया? पूर्व मंत्री Laljit Bhullar पर Punjab Police का बड़ा एक्शन

laljit singh bhullar
ANI
अंकित सिंह । Mar 23 2026 4:27PM

पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को एक अधिकारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है, क्योंकि संसद में मुद्दा उठने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के सांसदों द्वारा लिखित अनुरोध पर सीबीआई जांच का आश्वासन दिया है।

पंजाब के पूर्व परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को सोमवार दोपहर फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोविंदगढ़ से एक गोदाम निगम अधिकारी की आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। अमृतसर स्थित पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा को परेशान करने के आरोपों के बाद राज्य मंत्री भुल्लर ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। रंधावा की कथित तौर पर उसी दिन जहर खाने से मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: अधिकारी के Suicide Case में नाम आने पर Punjab के मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा, CM Mann ने किया मंजूर

गिरफ्तारी अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला द्वारा संसद में यह मुद्दा उठाने के ठीक दो घंटे बाद हुई, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर प्रतिक्रिया दी। औजला सदन से निकलने ही वाले थे कि उन्होंने शाह से अपनी बात सुनने का अनुरोध किया। इस पर शाह ने जवाब दिया कि यदि पंजाब के सभी सांसद मिलकर लिखित अनुरोध प्रस्तुत करें, तो वे तुरंत सीबीआई जांच का आदेश देंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि यदि पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के एक अधिकारी की आत्महत्या के मामले में प्रदेश के सांसद पत्र लिखकर दें तो वह इस मामले की सीबीआई जांच कराने का आदेश दे देंगे। सदन में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने यह विषय उठाया। औजला ने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है कि इसकी जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से कराई जानी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: CM Bhagwant Mann का बड़ा दांव, Tata Steel के साथ Punjab बना Green Energy से स्टील बनाने वाला पहला राज्य

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के एक मंत्री की धमकी के बाद अधिकारी को खुदकुशी जैसा कदम उठाना पड़ा। इस पर शाह ने कहा कि यह पंजाब का मामला है। यदि पंजाब के सांसद मुझे लिखकर दें तो मैं तुरंत सीबीआई जांच का आदेश दे दूंगा। खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री बिट्टू ने कहा कि इस मामले पर पंजाब के सभी विपक्षी दल एकजुट हैं और अब जब गृह मंत्री ने आश्चासन दे दिया है तो पंजाब के सभी सांसदों को लिखकर सीबीआई जांच का आग्रह करना चाहिए। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़