दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal के आधिकारिक आवास पहुंचे Raghav Chadha

ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । May 18 2024 12:14PM
पार्टी ने कहा था कि वह ठीक होते ही वापस आ जाएंगे। दिल्ली के एक मंत्री ने पिछले महीने बताया था कि सांसद आंखों संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं जिसके कारण उनकी आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा है।
स्वाति मालीवाल पर कथित हमले को लेकर विवाद के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर पहुंचे।
चड्ढा का ब्रिटेन में आंख का ऑपरेशन हुआ है। लंबे समय से उनकी अनुपस्थिति को लेकर सवाल भी उठे थे, लेकिन पार्टी ने कहा था कि वह ठीक होते ही वापस आ जाएंगे। दिल्ली के एक मंत्री ने पिछले महीने बताया था कि सांसद आंखों संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं जिसके कारण उनकी आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़















