राहुल को पौधों की समझ नहीं, किसानों का दर्द क्या समझेंगे: भाजपा सांसद

Rahul does not understand the plants, the pain of the farmers will understand: BJP MP
[email protected] । Jun 15 2018 1:15PM

राहुल पौधों को पहचान नहीं सकते, तो वह किसानों का दर्द भी कभी नहीं समझ सकते। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जब लंगोटी पहनी थी तब वह देश की पीड़ा को समझ सके।

बलिया। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भदोही से पार्टी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि पौधों को पहचानने तक की समझ नहीं रखने वाले राहुल किसानों का दर्द कभी नहीं समझ सकते। सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष पर किसान आंदोलन के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किताबों को पढ़कर देश की कृषि व्यवस्था को नहीं समझा जा सकता। राहुल पौधों को पहचान नहीं सकते, तो वह किसानों का दर्द भी कभी नहीं समझ सकते। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जब लंगोटी पहनी थी तब वह देश की पीड़ा को समझ सके। 

सिंह ने केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हितों में किये गये कार्यो का जिक्र करते हुए दावा किया कि नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल में पहली बार कृषि के लिए 52 फीसदी बजट आवंटित हुआ तथा मनरेगा में कृषि कार्यों को भी शामिल कर खेती को बेहतर बनाने की पहल हुई है। उन्होंने दावा किया कि अपने विकास कार्यक्रमों के बलबूते भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी और नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री होंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़