Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi नहीं लड़ेंगे इन सीटों से चुनाव, बड़ी वजह आई सामने
![rahul gandhi rahul gandhi](https://images.prabhasakshi.com/2024/4/30/rahul-gandhi_large_0953_144.webp)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रायबरेली और अमेठी सीट से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों ही चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रायबरेली और अमेठी सीट से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों ही चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। इसके साथ ही रायबरेली और अमेठी सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवारों का सस्पेंस लगातार बना हुआ है।
माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़नें उतरेंगी। वो सिर्फ देश भर में जारी चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगी। वहीं राहुल गांधी का कहना है कि वो सिर्फ वायनाड से ही चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले तक अटकलें थी कि इस बार भी राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं सोनिया गांधी की पारंपरिक सीट यानी रायबरेली से प्रियंका गांधी मैदान में हो सकती है। ये प्रस्ताव यूपी कांग्रेस की ओर से दिया गया है। इस प्रस्ताव पर कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक में भी चर्चा हुई है।
बता दें कि ये प्रस्ताव पार्टी की ओर से दिया गया था कि अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ना चाहिए। मगर दोनों ही नेताओं ने पारंपरिक सीटों से चुनाव मैदान में उतरने से इंकार कर दिया है।
अमेठी सीट पर इनका दावा
अमेठी लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को मैदान में उतारा जा रहा है। वो हरिद्वार गए थे, जहां उनसे पूछा गया था कि क्या वो अमेठी से चुनाव मैदान मे उतरेंगे। उन्होंने इस सवाल के जवाब में कहा था कि मैं देश की जनता के बीच ही रहा हूं। 1999 से ही मैं लगातार वहां चुनाव प्रचार करता रहा हूं। सोनिया गांधी को हमने जीत दिलवाई थी। लोग चाहते हैं कि मैं उनके क्षेत्र में उनके पास ही रह सकूं।
अन्य न्यूज़