Rahul Gandhi ने फ्रांस से इंडिया बनाम भारत विवाद पर बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- भारत में अल्पसंख्यकों का दमन शर्मनाक

Rahul Gandhi
Congress
अभिनय आकाश । Sep 10 2023 3:31PM

फ्रांस में साइंसेज पीओ यूनिवर्सिटी में बोलते हुए कहा राहुल ने कहा कि जो लोग देश का नाम बदलने की कोशिश कर रहे हैं वे मूल रूप से इतिहास को नकारने की कोशिश कर रहे हैं। हमें लोगों के उदाहरण बनाने होंगे, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जिन लोगों ने जो किया है, उन्हें अच्छी खासी कीमत चुकानी पड़े।

इंडिया बनाम भारत बहस के बीच केंद्र सरकार पर स्पष्ट रूप से कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारत की आत्मा पर हमला करने वाले लोगों को अच्छी कीमत चुकानी पड़ेगी। फ्रांस में साइंसेज पीओ यूनिवर्सिटी में बोलते हुए कहा राहुल ने कहा कि जो लोग देश का नाम बदलने की कोशिश कर रहे हैं वे मूल रूप से इतिहास को नकारने की कोशिश कर रहे हैं। हमें लोगों के उदाहरण बनाने होंगे, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जिन लोगों ने जो किया है, उन्हें अच्छी खासी कीमत चुकानी पड़े। ताकि भारत की आत्मा पर हमला करने की कोशिश करने वाला कोई भी यह समझ सके कि उन्हें अपने कार्यों की कीमत भी चुकानी होगी। 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan में Priyanka Gandhi का आरोप, भाजपा की नीतियां अमीरों के लिए हैं, न कि गरीबों के लिए

उन्होंने कहा कि हालांकि देश को इंडिया या भारत कहना ठीक है, लेकिन बदलाव के पीछे की मंशा अधिक मायने रखती है। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के नाम ने केंद्र सरकार को देश के नाम के रूप में 'भारत' पर जोर देने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान दोनों नामों (इंडिया और भारत) का उपयोग करता है। दोनों शब्द बिल्कुल ठीक हैं. लेकिन हमने शायद अपने गठबंधन के नाम से (केंद्रीय) सरकार को चिढ़ा दिया है।' हमारे गठबंधन का नाम इंडिया है और इसीलिए उन्होंने देश का नाम बदलने का फैसला किया। 

इसे भी पढ़ें: G20 Summit in Delhi: भारत मंडपम में भरा बारिश का पानी, कांग्रेस का तंज- विकास तैर रहा

भारत में अल्पसंख्यकों का दमन 'शर्मनाक'

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और दक्षिणपंथी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भारत में अल्पसंख्यकों का दमन करने का आरोप लगाते हुए गांधी ने कहा कि वह देश में ऐसा नहीं होने देने का प्रयास कर रहे हैं। बीजेपी और आरएसएस निचली और पिछड़ी जातियों के लोगों की अभिव्यक्ति और भागीदारी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। मैं ऐसा भारत नहीं चाहता जहां लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जाए क्योंकि वे अल्पसंख्यक हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़