राहुल भारत जोड़ो यात्रा के बीच नहीं लौटेंगे दिल्ली, क्या शशि थरूर VS अशोक गहलोत ही होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव?

Rahul
creative common
अभिनय आकाश । Sep 20 2022 6:32PM

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है। इसके पीछे की वजह है कि वो भारत जोड़ो यात्रा के बीच से दिल्ली नहीं लौटेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्ष की रणनीति क्या होगी? सभी राजनीतिक दलों की तरफ से बीजेपी को हराने के लिए तरह-तरह की योजनाएं और रास्ते तलाशने की कवायद जारी है। बीजेपी जहां नरेंद्र मोदी के नाम और काम को लेकर जनता के सामने जाएगी। वहीं देश की ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस चुनावी तैयारियों से पहले पार्टी दुरुस्त करने में लगी है। कौन संभालेगा कांग्रेस की कमान? इन दिनों इसी सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश लगातार पार्टी की तरफ से की जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और सांसद शशि थरूर के आमने-सामने होने की बात मीडिया के हवाले से की जा रही है। लेकिन इन सब के बीच राहुल गांधी को लेकर भी चर्चा जोरो पर है। कई राज्यों की तरफ से लगातार राहुल को अध्यक्ष बनाने को लेकर प्रस्ताव भी पारित किए गए। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का आरोप, देश में हर घंटे आत्महत्या कर रहा है एक किसान, केंद्र सरकार जिम्मेदार

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है। इसके पीछे की वजह है कि वो भारत जोड़ो यात्रा के बीच से दिल्ली नहीं लौटेंगे। वर्तमान में यात्रा केरल में है और 29 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी। जबकि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। सूत्र कहते हैं कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नवरात्रि में 26 से 28 सितंबर के बीच अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन भरेंगे। गौरतलब है कि 25 सितंबर को श्राद्ध पक्ष समाप्त हो रहा है। ऐसे में वह नवरात्रों में अपना पर्चा दाखिल कर सकते हैं। वहीं, पार्टी के सांसद शशि थरूर सोनिया गांधी से मिले। माना जा रहा कि वह भी अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। सोनिया गांधी की तरफ से भी कहा गया है कि कांग्रेस में कोई भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है। 

इसे भी पढ़ें: 'तुम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पालतू...', सुशील मोदी को मिली जान से मारने की धमकी

7 राज्यों से राहुल गांधी को मिला समर्थन

अध्यक्ष पद का चुनाव नजदीक आने के साथ ही पार्टी के भीतर राहुल गांधी को एक बार फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग तेज हो गई। 7 राज्यों की कांग्रेस कमिटियों ने अब तक राहुल के समर्थन में प्रस्ताव पारित किए। राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ के बाद तमिलनाडु, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और बिहार की कांग्रेस इकाइयों ने राहुल से पार्टी की कमान संभालने को कहा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़