राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 24वें दिन बारिश ने डाला व्यवधान

Rahul Gandhi
ANI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ इन दिनों कर्नाटक में है और बारिश के कारण शनिवार को इस यात्रा में विलंब हुआ। कर्नाटक में आज यात्रा का दूसरा दिन है और गुंडलूपेट में मूसलाधार बारिश की वजह से यात्रा बाधित हुई।

गुंडलुपेट (कर्नाटक)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ इन दिनों कर्नाटक में है और बारिश के कारण शनिवार को इस यात्रा में विलंब हुआ। कर्नाटक में आज यात्रा का दूसरा दिन है और गुंडलूपेट में मूसलाधार बारिश की वजह से यात्रा बाधित हुई।

इसे भी पढ़ें: UNSC में फिर पुतिन के साथ भारत, रूस के खिलाफ अमेरिका लाया प्रस्ताव, भारत ने बनाई दूरी

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार, यात्रा शनिवार को चामराजनगर जिले के तोंडावाड़ी से सुबह साढ़े छह बजे आगे बढ़नी थी। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा अपने 24वें दिन बेगुर से सुबह साढ़े छह बजे शुरू होनी थी लेकिन बारिश के कारण इसमें विलंब हो गया है।

इसे भी पढ़ें: हत्या की धमकी देने के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री छगन भुजबल, दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी

15 दिनों के अंतराल के बाद बारिश हुई और इससे किसानों को फायदा होगा। यह निश्चित रूप से वही है जिसके लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से यात्रा निकाली जा रही है।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह तमिलनाडु के गुडलुर से कर्नाटक के गुंडलूपेट पहुंचे। कर्नाटक में यात्रा 21 दिन में 511 किलोमीटर का सफर तय करेगी। कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा 30 जनवरी 2023 को जम्मू में संपन्न होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़