राजस्थान में कई जगह बारिश, तापमान में गिरावट का अनुमान

मौसम केंद्र के अनुसार पांच नवंबर से आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने तथा उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की पूरी संभावना है।
राजस्थान में एक मौसमी तंत्र के असर से बीते चौबीस घंटे में कई जगह हल्की बारिश हुई। राज्य में बुधवार से मौसम शुष्क रहने व तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई।
पश्चिमी राजस्थान में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश छबड़ा (बारां) में 40 मिलीमीटर दर्ज की गईइस दौरान अधिकतम तापमान जैसलमेर में 34.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान चूरू में 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम केंद्र के अनुसार पांच नवंबर से आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने तथा उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की पूरी संभावना है।
अन्य न्यूज़











