हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, मनाली सबसे ठंडा स्थान

Rainfall in most parts of Himachal Pradesh, Manali coldest place
[email protected] । Jul 17 2018 3:05PM

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आज बारिश हुयी और पिछले 24 घंटे के दौरान मनाली राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आज बारिश हुयी और पिछले 24 घंटे के दौरान मनाली राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि आज सुबह साढ़े आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, कुल्लू जिले के मनाली का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। 

उन्होंने बताया कि किन्नौर जिले के कल्पा और लाहौल - स्फीति जिले के केयलोंग का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस, चंबा के डल्हौजी का न्यूनतम तापमान 16.1 डिेग्री सेल्सियस, राज्य की राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान मनाली में 11 मिलीमीटर बारिश हुयी। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में धर्मशाला में सबसे अधिक 75.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़