Rajasthan: सहकारी समिति का सहायक व्यवस्थापक रिश्वत लेते गिरफ्तार

bribe
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

ब्यूरो के बयान के अनुसार शिकायत मिली थी कि परिवादी से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा राशि स्वीकृत करने की एवज में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है।

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को अजमेर में ग्राम सेवा सहकारी समिति के सहायक व्यवस्थापक को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि अजमेर के ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड धातोल के सहायक व्यवस्थापक परमेश्वर कुमार प्रजापत को गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो के बयान के अनुसार शिकायत मिली थी कि परिवादी से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा राशि स्वीकृत करने की एवज में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है। ब्यूरो की टीम ने आज जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी सहायक व्यवस्थापक को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। मामले में जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़