राजस्थान HC ने पूर्व राजस्व मंत्री, अधिकारियों को जारी किया नोटिस

Rajasthan HC

बाड़मेर के पूर्व जिलाधिकारी संजय दीक्षित और इसके वर्तमान जिलाधिकारी को भी नोटिस जारी किए। वर्तमान में गुड़़मालानी से कांग्रेस के विधायक, हेमराम चौधरी पिछली अशोक गहलोत सरकार में 2008 से 2013 तक राज्य के राजस्व मंत्री थे।

जोधपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पूर्व राजस्व मंत्री और राज्य के राजस्व विभाग को नोटिस जारी कर बाड़मेर जिले में एक निजी क्रिकेट मैदान के लिए सरकारी कॉलेज की भूमि के हिस्से का अवैध हस्तांतरण करने का आरोप लगाने वाली याचिका को लेकर जवाब मांगा। न्यायमूर्ति संगीत लोढ़ा की पीठ ने पूर्व मंत्री हेमराम चौधरी और राजस्व विभाग को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर याचिका में लगाए गए आरोपों पर जवाब मांगा है। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में कोरोना वायरस से 15 और मरीजों की मौत, 2010 नये मामले

पीठ ने बाड़मेर के पूर्व जिलाधिकारी संजय दीक्षित और इसके वर्तमान जिलाधिकारी को भी नोटिस जारी किए। वर्तमान में गुड़़मालानी से कांग्रेस के विधायक, हेमराम चौधरी पिछली अशोक गहलोत सरकार में 2008 से 2013 तक राज्य के राजस्व मंत्री थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़