रजनीकांत की सेहत में सुधार आ रहा, अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी

Rajinikanth

रजनीकांत की जांच की गई है जिसमें कुछ भी चिंताजनक नहीं मिला है। शनिवार को उनकी कुछ और जांचे होनी हैं जिनकी रिपोर्ट शाम तक प्राप्त होंगी।

हैदराबाद। रक्तचाप संबंधी समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाए गए अभिनेता रजनीकांत की सेहत में सुधार आ रहा है। अस्पताल की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गई। एक विज्ञप्ति में अस्पताल की ओर से कहा गया किउनका रक्तचाप हालांकि अब भी बढ़ा हुआ है लेकिन शुक्रवार के मुकाबले अधिक नियंत्रण में है। इसमें बताया कि 70 वर्षीय रजनीकांत की जांच की गई है जिसमें कुछ भी चिंताजनक नहीं मिला है। शनिवार को उनकी कुछ और जांचे होनी हैं जिनकी रिपोर्ट शाम तक प्राप्त होंगी। 

इसे भी पढ़ें: अभिनेता रजनीकांत को ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव के बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया

अस्पताल की ओर से बताया गया, ‘‘रजनीकांत को कल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उनकी सेहत में सुधार आ रहा है। उनका रक्तचाप अब भी अधिक बना हुआ है हालांकि कल के मुकाबले अधिक नियंत्रण में है।’’ इसमें बताया गया कि रक्तचाप की दवाओं में बदलाव किया जा रहा है तथा उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है। उन्हें पूरी तरह से आराम करने को कहा गया है तथा आंगतुकों को उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। बुलेटिन में बताया गया कि जांच तथा रक्तचाप पर कितना नियंत्रण हो पाता है उसके आधार पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने के बारे में फैसला शाम तक लिया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़