UP Election 2022: राजनाथ बोले- मुझसे ज्यादा योग्य सीएम हैं योगी, चौधरी चरण सिंह पर कही यह बात

rajnath singh UP
अंकित सिंह । Jan 27 2022 5:25PM

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि हम मंदिर बनाएंगे, देश भी बनाएंगे और देश की विरासत को भी सुरक्षित रखेंगे। उत्तर प्रदेश की राजनीति में जिन्ना का नाम नहीं लिया जाना चाहिए, किसानों के गन्ना का नाम लिया जाना चाहिए। हमारी सरकार ने किसानों को लेकर कई बड़े काम किए हैं।

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रचार शुरू कर दिए हैं। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गाजियाबाद में थे। विपक्ष पर निशाना साधने के साथ-साथ राजनाथ सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर भी लगातार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार पहले हमले करता था। अब हम उसे मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। उरी और पुलवामा के बाद हम सब ने देखा है कि कैसे भारत ने कार्रवाई की थी। राजनाथ ने दावा किया कि भारत अब कमजोर नहीं रहा। हम यहां भी मार सकते हैं और घुसकर भी मार सकते हैं। राजनाथ ने कहा कि विकास की पहली शर्त होती है कानून व्यवस्था। अगर कानून व्यवस्था अच्छी नहीं होगी तो राज्य का विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैं कह सकता हूं कि यूपी में आज कानून व्यवस्था के हालात बेहतर हुए हैं।

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि हम मंदिर बनाएंगे, देश भी बनाएंगे और देश की विरासत को भी सुरक्षित रखेंगे। उत्तर प्रदेश की राजनीति में जिन्ना का नाम नहीं लिया जाना चाहिए, किसानों के गन्ना का नाम लिया जाना चाहिए। हमारी सरकार ने किसानों को लेकर कई बड़े काम किए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवेदनशील बताते हुए कहा कि हमने तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया, कोई अहंकार नहीं किया। चौधरी चरण सिंह का नाम लेते हुए राजनाथ ने कहा कि मेरी आस्था शुरू से ही उनके प्रति रही है। राजनाथ ने कहा कि मैं भी यहां मुख्यमंत्री रहा हूं लेकिन मैं कह सकता हूं कि योगी आदित्यनाथ मुझसे बेहतर मुख्यमंत्री हैं। 

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में कैसा है राजनीतिक पार्टियों के गठबंधन का गणित? जानें कौन सा दल किसके साथ

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया का कोई मां का लाल इस सच्चाई को नहीं नकार सकता कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय जगत में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यूपी की विशाल आबादी के बावजूद इसकी अर्थव्यवस्था कई राज्यों से पीछे थी लेकिन पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में इसकी अर्थव्यवस्था 21 लाख करोड़ तक पहुंच गई है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में राज्य अब दूसरे नंबर पर है। मैं कह सकता हूं कि योगी जी मुझसे ज्यादा 'योग्य' सीएम हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि यूपी की धरती पर बनने जा रही है ब्रह्मोस मिसाइल, क्या किसी ने इसके बारे में पहले सोचा था? सीएम योगी ने बनाए हैं रोजगार के कई रास्ते... हम अंग्रेजों द्वारा बनाई गई संसद के स्थान पर लोकतंत्र का मंदिर बना रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़