राजनाथ ने मुख्यमंत्रियों से बाढ़ के हालात पर बात की

[email protected] । Aug 22 2016 4:31PM

राजनाथ ने बाढ़ प्रभावित राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों से आज बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि इस आपदा से निपटने में केंद्र उन्हें हर संभव सहायता देगा।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बाढ़ प्रभावित चार राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों से आज बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि इस आपदा से निपटने में केंद्र उन्हें हर संभव सहायता देगा। सिंह ने आज सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से बात कर उनके राज्यों में बाढ़ के हालात की जानकारी ली।

मुख्यमंत्रियों ने सिंह को बाढ़ की स्थिति और राहत तथा बचाव कार्य की जानकारी दी। मुख्यमंत्रियों ने सिंह को प्रभावित इलाकों में राज्य के आपदा राहत बल तथा राष्ट्रीय आपदा राहत बल द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की भी जानकारी दी। एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया, ‘‘मैं आश्वासन देता हूं कि राज्यों द्वारा शुरू किए गए बाढ़ राहत अभियान में केंद्र उन्हें पूरी सहायता देगा।’’ पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के नजदीकी जिलों में रविवार को गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। उत्तर प्रदेश में यमुना नदी पहले से ही उफान पर है। भारी बारिश के कारण राजस्थान के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है और यहां अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़