दिवंगत वर्तमान सदस्यों के सम्मान में राज्यसभा की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही अपने दो वर्तमान सदस्यों के सम्मान में एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है।सभापति एम वैंकैया नायडू ने बैठक शुरू होने पर इन दोनों वर्तमान सदस्यों के अलावा वरिष्ठ अभिनेता दिलीप कुमार सहित दस पूर्व सदस्यों एवं धावक मिल्खा सिंह के निधन होने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
नयी दिल्ली। राज्यसभा की कार्यवाही मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को दिवंगत वर्तमान सदस्यों रघुनाथ महापात्र एवं राजीव सातव के सम्मान में एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गयी। सभापति एम वैंकैया नायडू ने बैठक शुरू होने पर इन दोनों वर्तमान सदस्यों के अलावा वरिष्ठ अभिनेता दिलीप कुमार सहित दस पूर्व सदस्यों एवं धावक मिल्खा सिंह के निधन होने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इसे भी पढ़ें: भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल का बढ़ा कद, राज्यसभा में सदन के नेता बने
बाद में उन्होंने महापात्र एवं सातव के सम्मान में बैठक को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया। मनोनीत सदस्य महापात्र का 78 वर्ष की आयु में नौ मई को, जबकि कांग्रेस नेता सातव का 46 वर्ष की आयु में 16 मई को निधन हुआ।
अन्य न्यूज़














