Ram Mandir Donation विवाद: Champat Rai बोले – कलंक लेकर Ayodhya से नहीं जाऊंगा, मैंने ही गबन उजागर किया

Champat Rai
ANI
अंकित सिंह । Jul 3 2026 12:49PM

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय ने अपनी भूमिका से इनकार करते हुए दावा किया कि उन्होंने ही कथित गबन का पर्दाफाश किया था। अयोध्या से कलंक लेकर न जाने की बात कहते हुए राय ने बताया कि उनके कहने पर लगे कैमरों से चोरी का पता चला। इस बीच, एसआईटी ने दोबारा मंदिर परिसर में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से पूछताछ की है।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी पद से इस्तीफ़ा देने वाले चंपत राय ने डोनेशन चोरी के मामले में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है और दावा किया है कि उन्होंने ही कथित गबन का पर्दाफ़ाश किया था। अपना बचाव करते हुए, राय ने कथित तौर पर कहा कि उनके कहने पर ही छिपे हुए सर्विलांस कैमरे लगाए गए थे और उन कैमरों की फुटेज से ही कथित चोरी का पता लगाने में मदद मिली।

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Donation: Congress का बड़ा आरोप - BJP का दोहरा रवैया, PM Modi क्यों चुप?

चंपत राय का दावा

चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में उनकी सेवा पूरी हो गयी है लेकिन वह कलंक के साथ अयोध्या से नहीं जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि आज एसआईटी ने दोबारा अयोध्या पहुंचकर मंदिर परिसर में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से एक साथ पूछताछ की। उन्होंने बताया कि गत 13 जून को गठित एसआईटी के सदस्य छह दिन तक जांच करके प्रारम्भिक जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपने के बाद दूसरी बार मंदिर परिसर में पहुंचे, तब जांच दल ने राय, मिश्रा और राव से अलग—अलग पूछताछ की थी। इस बीच, चंपत राय ने कहा कि उनकी अयोध्या में सेवा पूरी हो गई है और वह कथित राम मंदिर दान गबन विवाद से जुड़े कलंक को अपने साथ लेकर अयोध्या से नहीं जाएंगे। 

सूत्रों के मुताबिक फिलहाल एकांतवास में रह रहे राय ने अपने कुछ करीबी सहयोगियों से यह भी कहा कि उनके साथ विश्वासघात हुआ है। हालांकि यह साफ नहीं हुआ कि उनका इशारा किसकी ओर था। यह घटनाक्रम राम मंदिर के दान में कथित गबन के विवाद और कुछ ट्रस्ट पदाधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की वकीलों के एक वर्ग की मांग के बीच आया है। सूत्रों ने कहा कि राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा, जो पहले ही अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं, का भविष्य छह जुलाई को अयोध्या में होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में दो-तिहाई बहुमत से तय होने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें: Kejriwal जैसा उदाहरण दोबारा ना बने, इसके लिए बड़ा विधेयक लाने की तैयारी में मोदी सरकार, 30 दिन जेल में रहे तो जायेगी PM, CM और मंत्री की कुर्सी

मामले से जुड़े एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में फैजाबाद बार एसोसिएशन के वकीलों ने राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन मामले में विरोध मार्च निकाला और राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत दी। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि इस मामले में पहली प्राथमिकी दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ता एवं ट्रस्ट के एक अन्य सदस्य कृष्ण मोहन का नाम भी वकीलों द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में आरोपी के तौर पर शामिल किया गया है। 

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़