Ram Mandir दान विवाद: CM Yogi की दो टूक, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे, SIT को सौंपे सबूत

CM Yogi
ANI
अंकित सिंह । Jun 19 2026 12:06PM

अयोध्या में राम मंदिर दान विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सबूत विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंपे जाएं, और जांच में दोषी पाए गए किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाले आज उपदेश दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में कई धार्मिक, सांस्कृतिक और विकास से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब राम मंदिर से जुड़े चंदे और वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं और कथित हेराफेरी को लेकर विवाद जारी है। इसी बीच सीएम योगी का बड़ा बयान सामने आया है। पूरे विवाद पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा है कि जिसके पास भी किसी भी तरह के सबूत है वह उन्हें विशेष जांच दल को सौंपे। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा बताया है की जांच पूरी होने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

योगी ने यह भी कहा कि जांच में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होगी। किसी भी सूरत पर उन्हें पक्ष बख्शा जाएगा। योगी ने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार हम सभी को करना चाहिए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोई भी इस मामले में अनर्गल बयान न दे। विपक्ष पर निशान चाहते हुए योगी ने कहा कि जो लोग कभी राम भक्तों पर गोली चलाने का काम करते थे, आज वही उपदेश दे रहे हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़