Ranchi समेत कई जिलों में बारिश, Durga Puja पंडालों की तैयारी में अड़चन

Ranchi समेत कई जिलों में बारिश, Durga Puja पंडालों की तैयारी में अड़चन
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

झारखंड में शुक्रवार शाम हुई अचानक बारिश के चलते दुर्गा पूजा पंडालों के निर्माण और सजावट के काम में रुकावट आई है। बकरी बाजार स्थित पंडाल परिसर में जलभराव होने से सजावटी कलाकृतियों को नुकसान पहुंचा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।

झारखंड के रांची समेत कई इलाकों में शुक्रवार शाम हुई बारिश से 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले चार दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां प्रभावित हुईं। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने कहा कि बारिश से त्योहार का उत्साह फीका पड़ने की आशंका नहीं है, क्योंकि शनिवार से मौसम ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बाबूराज पीपी ने कहा, मुख्य रूप से रांची, खूंटी और गिरिडीह में अचानक हुई बारिश का कारण ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के ऊपर बनी मौसम की प्रणाली थी।

शनिवार को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। रांची में शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे दुर्गा पूजा समितियों को तैयारियों में परेशानी का सामना करना पड़ा।

बकरी बाजार स्थित भारतीय युवक संघ के अमित बजाज ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण पंडाल परिसर के आसपास जलभराव हो गया और सजावट के लिए बनाई गई कलाकृतियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने कहा, अचानक हुई तेज बारिश से पंडाल परिसर के आसपास जलभराव हो गया, जिससे आगंतुकों को काफी परेशानी हुई। इसके अलावा, पंडाल पर बनाई गई चित्रकारी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़