राजधानी दिल्ली में तेज धूप, गर्मी बढ़ने से लोग परेशान

[email protected] । Mar 27 2017 11:08AM

राजधानी दिल्ली में आज सुबह तेज धूप और गर्मी रही। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है।

राजधानी दिल्ली में आज सुबह तेज धूप और गर्मी रही। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 58 प्रतिशत रही।

मौसम विज्ञानियों ने आज दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आज दिन में आसमान साफ रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।’’ राजधानी दिल्ली में रविवार का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस था।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़