केंद्र में अल्पसंख्यक समुदायों के 9.2 लाख सदस्यों की भर्ती

[email protected] । Nov 23 2016 5:31PM

लोकसभा को आज सूचित किया गया कि इस साल मार्च तक अल्पसंख्यक समुदायों के कुल 9.2 लाख सदस्यों को केंद्र सरकार और उसके संस्थानों-उपक्रमों में भर्ती किया गया।

लोकसभा को आज सूचित किया गया कि इस साल मार्च तक अल्पसंख्यक समुदायों के कुल 9.2 लाख सदस्यों को केंद्र सरकार और उसके संस्थानों-उपक्रमों में भर्ती किया गया। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस संबंध में लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 31 मार्च 2016 की स्थिति के अनुसार अल्पसंख्यक समुदाय के 9,20,641 लोगों को 16 केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों में ए, बी, सी और डी समूहों में भर्ती किया गया है।

उन्होंने कहा कि इनमें से 14,644 लोगों को 2015-16 में भर्ती किया गया था। मंत्री के जवाब के अनुसार, ‘‘केंद्र सरकार में अल्पसंख्यकों की भर्ती के आंकड़े अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधित्व में क्रमिक बढ़ोतरी दर्शाते हैं। 2011-12 में यह वृद्धि 6.24 प्रतिशत थी जो 2014-15 में 8.56 प्रतिशत (79 केंद्रीय मंत्रालयों-विभागों के लिए) हो गयी।’’ देश में छह अल्पसंख्यक समुदाय हैं जिनमें मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, पारसी और जैन हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़