Republic Day: दिल्ली की सड़कों और गोल चक्करों को फूलों से सजाया गया

Republic Day
प्रतिरूप फोटो
ANI

उपाध्याय ने बताया कि पालिका केंद्र, मंडी हाउस, तिलक मार्ग एंट्री प्वाइंट, हैदराबाद हाउस, प्रधानमंत्री आवास गोल चक्कर, राष्ट्रपति भवन गोल चक्कर, 11 मूर्ति, तीन मूर्ति, यॉर्क प्लेस, शांति पथ-पंचशील मार्ग जंक्शन, तिलक मार्ग प्रवेश द्वार और कौटिल्य मार्ग-शांति पथ जैसे प्रमुख मार्गों पर बड़े-बड़े फूलों के बोर्ड लगाए गए हैं और फव्वारों से सजाया गया है।

नयी दिल्ली। देश के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली की सड़कों और गोल चक्करों को फूलों से सजाया गया है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अनुसार, फूलों के 18 बोर्ड और फूलों से कई फव्वारे बनाए गए हैं। नागरिक निकाय भवन को तिरंगे के रंग की रोशनी से सजाया गया है। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बुधवार को कहा, ‘‘ नई दिल्ली इलाके की खूबसूरती बढ़ाने और 74वां गणतंत्र दिवस मनाने के मकसद से एनडीएमसी ने विशेष तैयारियां की हैं।’’

इसे भी पढ़ें: कर्तव्यपथ पर पहली बार होने जा रही है Republic Day की परेड, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

उपाध्याय ने बताया कि पालिका केंद्र, मंडी हाउस, तिलक मार्ग एंट्री प्वाइंट, हैदराबाद हाउस, प्रधानमंत्री आवास गोल चक्कर, राष्ट्रपति भवन गोल चक्कर, 11 मूर्ति, तीन मूर्ति, यॉर्क प्लेस, शांति पथ-पंचशील मार्ग जंक्शन, तिलक मार्ग प्रवेश द्वार और कौटिल्य मार्ग-शांति पथ जैसे प्रमुख मार्गों पर बड़े-बड़े फूलों के बोर्ड लगाए गए हैं और फव्वारों से सजाया गया है। उपाध्याय ने कहा,‘‘ इन बोर्ड के विषय वसुधैव कुटुम्बकम, जी20, नेशन-पैरामाउंट, वन-अर्थ, वन-फ़ैमिली, वन-फ्यूचर जैसे संदेश हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ देश भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है और 26 जनवरी को 74वें गणतंत्र दिवस पर भारत की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़