कर्तव्यपथ पर पहली बार होने जा रही है Republic Day की परेड, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

republic day parade
ANI Image
रितिका कमठान । Jan 26 2023 10:23AM

गणतंत्र दिवस 2023 का मौके पर दिल्ली के कर्तव्यपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जा रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी आए है। कर्तव्यपथ पर भारत की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक विरासत का नमूना दिखाने के लिए 23 झाकियां हिस्सा लेंगी।

देश भर में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। ये पहला मौका है जब गणतंत्र दिवस की परेड कर्तव्यपथ से होकर गुजरेगी। इस परेड की सलामी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लेंगी। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतब अल सीसी समारोह के मुख्य अतिथि बने है। इस परेड में कुल 23 झांकियां को शामिल किया गया है। इस सभी झाकियों की थीम अलग अलग बनाई गई है। इसमें अधिकतर झांकियों की थीम नारी सशक्तिकरण होगी।

जानकारी के मुताबिक 17 झांकियां देश के अलग अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी जबकि छह अलग सरकारी मंत्रालयों और विभागों की होंगी। परेड में झांकियों को लेकर अलग ही उत्साह और जोश दर्शकों के बीच देखने को मिलता है। 

ये है अलग अलग थीम

उत्तर प्रदेश – अयोध्या दीपोत्सव

हरियाणा – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

उत्तराखंड – मानसखंड

गुजरात – स्वच्छ-हरित ऊर्जा

कर्नाटक – नारी शक्ति उत्सव

पश्चिम बंगाल – दुर्गा पूजा

महाराष्ट्र – साढ़े तीन शक्ति पीठ

झारखंड – बाबा बैद्यनाथ धाम

जम्मू कश्मीर – नया जम्मू कश्मीर

असम – सेनानियों-अध्यात्म की भूमि

असम – सेनानियों-अध्यात्म की भूमि

परेड के दौरान निकलने वाली झांकियों में यूपी की झांकी काफी खास होगी। इस बार अयोध्या दीपोत्सव की थीम पर उत्तर प्रदेश की झांकी निकाली जाएगी। बता दें कि बीते तीन वर्षों से उत्तर प्रदेश लगातार राम नगरी अयोध्या को अपनी थीम बना रहा है। अयोध्या के दीपोत्सव की थीम वाली झांकी दर्शकों के बीच भी बेहद लोकप्रिय है।

उत्तर प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तराखंड भले ही छोटा राज्य हो लेकिन यहां की झांकी भी बेहद खास होगी। उत्तराखंड की झांकी की थीम मानसखंड है। तीन भागों में बंटी इस झांकी के हर हिस्सा उत्तराखंड की विरासत को दर्शाता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़