'धर्म के आधार पर आरक्षण संवैधानिक रूप से गलत', नड्डा बोले- कांग्रेस भ्रष्टाचार, कमीशन और भाई-भतीजावाद की फैक्ट्री

Nadda in Karnataka
Twitter @ BJP
अंकित सिंह । Apr 28 2023 3:30PM

नड्डा ने कहा कि आज सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार कह रहे हैं कि हम ये आरक्षण वापस लेंगे और धर्म के आधार पर आरक्षण देंगे। धर्म के आधार पर आरक्षण संवैधानिक रूप से गलत है। इसके साथ ही उन्होंने का कहा कि ये कर्नाटक के भविष्य का चुनाव है।

कर्नाटक चुनाव को लेकर प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है। भाजपा ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लगातार राज्य में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मधुगिरि में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने एक बार फिर से आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर वार किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण देना संवैधानिक दृष्टि से गलत है। इसक साथ ही उन्होंने कांग्रेस से सवाल भी किया। उन्होंने पूछा कि आप अगर धार्मिक आधार पर आरक्षण देंगे तो किसका आरक्षण लेंगे लिंगायत का, SC का या वोकालिंगा का? उन्होंने कहा कि हमारे SC भाईयों को 2% अतिरिक्त आरक्षण दिया गया, आदिवासी भाईयों को 4% का अतिरिक्त आरक्षण मिला, वोक्कालिगा को 2% का आरक्षण मिला, लिंगायत भाईयों को 2% का आरक्षण मिला। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka में बोले Rahul Gandhi, हमारी सरकार आने वाली है, इसे कोई नहीं रोक सकता

नड्डा ने कहा कि आज सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार कह रहे हैं कि हम ये आरक्षण वापस लेंगे और धर्म के आधार पर आरक्षण देंगे। धर्म के आधार पर आरक्षण संवैधानिक रूप से गलत है। इसके साथ ही उन्होंने का कहा कि ये कर्नाटक के भविष्य का चुनाव है। समय पर सही फैसले करते हैं तो सही परिणाम आते हैं। उन्होंन डबल इंजन सरकार का मतलब भी बताया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन का मतलब है, जो नीति मोदी जी भेजते हैं उसे जमीन पर येदियुरप्पा और बोम्मई क्रियान्वित करते हैं, ऐसी सरकार डबल इंजन की सरकार कहलाती है। उन्होंने लोगों से कहा कि याद रखें कि सही समय पर सही निर्णय लेने से सही परिणाम मिलते हैं, अन्यथा परिणाम हमेशा गलत होते हैं।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: खड़गे के बयान पर बढ़ी तकरार, BJP MLA ने सोनिया गांधी को कहा विषकन्या, कांग्रेस का पलटवार

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब कांग्रेस और जेडीएस की सरकार थी तब किसान सम्मान निधि में 17 किसानों के नाम भेजे गए थे। आज जब बोम्मई जी की सरकार है तब 50 लाख से अधिक किसानों को ‘किसान सम्मान निधि’ का फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि डबल-इंजन सरकार ने कर्नाटक में विकास और समृद्धि सुनिश्चित की है। मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में सब कुछ संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह भ्रष्टाचार और घोटालों में डूबी हुई है। डीके शिवकुमार मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं, वह जमानत पर हैं। ऐसे भ्रष्ट नेताओं को सत्ता न देना सुनिश्चित करें। वे राज्य, देश को नष्ट कर देंगे। उन्होंने रकहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, कमीशन और भाई-भतीजावाद की फैक्ट्री है। इसलिए 'कमल' को ही चुनो और विकास को चुनो।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़