RLD चीफ Jayant Chaudhary को धमकी, सामने आया West Bengal कनेक्शन, जांच में जुटीं दो राज्यों की पुलिस

ANI
अभिनय आकाश । Mar 20 2026 11:35AM
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी 'इस्माइल' नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर मंत्री के आधिकारिक दौरे की योजना की एक प्रति अपने पास रखी थी। दिल्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और पश्चिम बंगाल पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को शुक्रवार को एक अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी मिली। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनके निजी सहायक विश्वेंद्र शाह को भी फोन और व्हाट्सएप के जरिए धमकी दी गई। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी "इस्माइल" नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर मंत्री के आधिकारिक दौरे की योजना की एक प्रति अपने पास रखी थी। दिल्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और पश्चिम बंगाल पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़














