राजस्थान: झुंझुनूं में ट्रैक्टर ट्रॉली में जीप की टक्कर से एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, 8 घायल

accident
Prabahsakshi

राजस्थान के झुंझुनू जिले में सड़क हादसा हो गया है जिससे 10 लोगों की मौत हो गई।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है।जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा के अनुसार जिले के गुढ़ा गौडजी थाना क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ जब सवारियों से भरी एक पिकअप जीप सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गयी।

जयपुर।राजस्थान के झुंझुनू जिले में मंगलवार को एक पिकअप वाहन के ट्रैक्टर ट्राली से टकरा जाने की घटना में कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी जबकि आठ अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन में सवार लोग एक ही परिवार के थे।

इसे भी पढ़ें: अपनी ही सरकार की पशुपति पारस ने खोली पोल, कहा- कौन कहता है बिहार में दारू नहीं मिलती

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा के अनुसार जिले के गुढ़ा गौडजी थाना क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ जब सवारियों से भरी एक पिकअप जीप सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गयी। उन्होंने बताया कि पिकअप में सवार लोग एक ही परिवार के थे और मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। मुख्यमंत्री गहलोत ने हादसे पर शोक जताते हुए ट्वीट कर शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़