रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित, सेल्फ आइसोलेशन में गईं प्रियंका गांधी, चुनावी कार्यक्रम रद्द

Priyanka Gandhi
अंकित सिंह । Apr 2 2021 2:15PM

आइसोलेशन में जाने के बाद प्रियंका गांधी ने अपनी चुनावी रैलियां रद्द कर दी हैं। आपको बता दें कि इन चुनावों में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस की ओर से जमकर चुनावी प्रचार कर रहे हैं। अगर प्रियंका गांधी अब चुनाव प्रचार नहीं कर पाती हैं तो इसका कांग्रेस को नुकसान हो सकता है।

एक केंद्र शासित प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। इन सबके बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की स्टार प्रचारक और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी अब सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगी। दरअसल, उनके पति और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आइसोलेशन में जाने के बाद प्रियंका गांधी ने अपनी चुनावी रैलियां रद्द कर दी हैं। आपको बता दें कि इन चुनावों में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस की ओर से जमकर चुनावी प्रचार कर रहे हैं। अगर प्रियंका गांधी अब चुनाव प्रचार नहीं कर पाती हैं तो इसका कांग्रेस को नुकसान हो सकता है।

आपको बता दें कि आज ही प्रियंका गांधी असम का दौरा करने वाली थी। हालांकि अब यह दौरा रद्द हो गया है। प्रियंका गांधी ने एक वीडियो जारी कर अपना संदेश दिया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूँगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूँ। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़