मुंबई आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए रैपिड आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य

H

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए रैपिड आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी है।

मुंबई। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए रैपिड आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी है। संशोधित दिशा निर्देशों से यह जानकारी मिली है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते जारी किए गए दिशा निर्देश सोमवार से लागू हो गए।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस संक्रमित यात्रियों के साथ क्रूज पोत मुंबई पहुंचा, 30 संक्रमित उतारे गए

संशोधित आदेश में कहा गया है, ‘‘रैपिड आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमित पाए जाने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हवाई अड्डे पर ही नियमित आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी।’’ अगर वे उसमें भी संक्रमित पाए जाते हैं तो नमूने को तुरंत जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा जाएगा और यात्री को संस्थागत पृथक-वास में भेजा जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़