ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जन आशीर्वाद यात्रा की सफलता के लिए लोगों का जताया आभार

anurag thakur

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जिला ऊना की जनता के आशीर्वाद से जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह से कामयाब रही है। हालांकि अनुराग ठाकुर अपने तय समय से लगभग 4-5 घंटे देरी से जिला ऊना पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।

ऊना   ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा की सफलता के लिए जिला ऊना की समस्त जनता का आभार जताया है। 

 

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जिला ऊना की जनता के आशीर्वाद से जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह से कामयाब रही है। हालांकि अनुराग ठाकुर अपने तय समय से लगभग 4-5 घंटे देरी से जिला ऊना पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं व युवा उनका अभिवादन करने के लिए सड़कों पर उतर आए।

उन्होंने कहा कि जिला ऊना के इतिहास में यह बात दर्ज होगी कि सुबह के तीन बजे तक अनुराग ठाकुर को सुनने के लिए लोग खड़े रहे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाली विधानसभा चुनाव में जीत की बुनियाद इस जन आशीर्वाद यात्रा से पड़ चुकी है। कार्यकर्ताओं का त्याग, तप व समर्पण ही मिशन रिपीट को साकार करेगा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने एक बार पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री पद देने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि छोटे से पहाड़ी प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है कि जहां केंद्र में अनुराग ठाकुर कैबिनेट मंत्री बने हैं, वहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी हिमाचल प्रदेश के ही रहने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश के अब तक के राजनीतिक इतिहास में यह सुनहरी दौर है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़