8 August का इतिहास: 1988 में इसी दिन Afghanistan से Russian Army की वापसी शुरू हुई थी

Russian Army
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

आठ अगस्त 1988 को नौ वर्ष लंबे युद्ध के बाद अफगानिस्तान से सोवियत संघ यानी रूसी सेना की वापसी शुरू हुई थी। इसी ऐतिहासिक तिथि पर वर्ष 2024 में नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख पद की शपथ ली। इसके अलावा इस तारीख को थॉमस एडिसन द्वारा मिमियोग्राफ का पेटेंट कराने जैसी कई अन्य महत्वपूर्ण वैश्विक घटनाएं भी दर्ज हैं।

अफगानिस्तान में आठ अगस्त का दिन एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। वर्ष 1988 में आठ अगस्त के दिन ही नौ वर्ष के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी की शुरुआत हुई थी। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने 2024 में आठ अगस्त को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली थी।

यूनुस को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन द्वारा संसद भंग किए जाने के बाद अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में आठ अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1549 : फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1763 : वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कनाडा फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ।

इसे भी पढ़ें: Sheikh Hasina दिसंबर में Bangladesh लौटेंगी, कहा- गिरफ्तारी या मौत का डर नहीं

1876 : थॉमस अल्वा एडिसन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया। 1899 : ए.टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट कराया। 1900 : बोस्टन में पहली डेविस कप श्रृंखला की शुरूआत।

1908 :शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म। 1919 : ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी दी। 1947 : पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।

इसे भी पढ़ें: Sheikh Hasina दिसंबर में बांग्लादेश लौटने के लिए संकल्पित, मौत की सजा की परवाह नहीं

1988 : अफगानिस्तान में नौ साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई। 1988 : आठ वर्ष तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा। 1990 : इराक़ के तत्कालीन तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर कब्जे का एलान किया।

इसे भी पढ़ें: हम भारत संग अपने रिश्ते नहीं बिगाड़ना चाहते हैं...शेख हसीना के कार्यक्रम से नई दिल्ली ने बनाई दूरी, बांग्लादेश ने भी बदले अपने सुर

2004 : इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओत्तावियो क्वात्रोच्चि को भारत को सौंपने से इनकार किया। 2010 : तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं। 2023: पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पांच साल के लिए अयोग्य घोषित किया।

2024: मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली।

All the updates here:

अन्य न्यूज़