S Jaishankar ने Africa को बताया प्रमुख साझेदार, IAFS-4 सम्मेलन आयोजित करने की जताई उत्सुकता

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अफ्रीका दिवस 2026 के अवसर पर नई दिल्ली में कहा कि भारत अफ्रीकी महाद्वीप को अपनी प्राथमिकता और अहम साझेदार मानता है। उन्होंने बताया कि इबोला वायरस के प्रकोप के कारण स्थगित हुए चौथे भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन को जल्द से जल्द दोबारा आयोजित करने के लिए भारत अफ्रीकी संघ के साथ निरंतर संपर्क में है।
नयी दिल्ली, पांच अगस्त विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि अफ्रीका भारत का साझेदार और उसकी ‘‘प्राथमिकता’’ है। उन्होंने कहा कि चाहे बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था की बात हो या बदले बहुपक्षवाद की, इस महाद्वीप को ‘‘उसका उचित स्थान’’ मिलना ही चाहिए। अफ्रीका दिवस 2026 के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत अफ्रीकी संघ के साथ लगातार संपर्क में है और स्थगित हो चुके ‘भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन’ (आईएएफएस-4) को फिर से आयोजित करने के लिए उत्सुक है।
उन्होंने कहा, ‘‘इस साल की शुरुआत में, हम चौथे भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी नेतृत्व की मेजबानी करने के लिए तैयार थे। दुर्भाग्य से, इबोला वायरस के प्रकोप के कारण शिखर सम्मेलन को स्थगित करना पड़ा। इसे स्थगित करने का निर्णय अफ्रीकी संघ में हमारे साझेदारों और भारत ने मिलकर लिया था।’’ विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हम अफ्रीकी संघ के साथ लगातार संपर्क में हैं और आईएएफएस-4 को फिर से आयोजित करने के लिए जल्द से जल्द ऐसे अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं जो दोनों पक्षों के लिए सुविधाजनक हो।
अन्य न्यूज़













