शिअद नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का दावा, UP पुलिस ने उन्हें किया गिरफ्तार, ट्वीट कर दी जानकारी

Manjinder Sirsa

शिअद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुझे पीलीभीत के बिलासपुर में गिरफ्तार कर लिया।’’

नयी दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने पीलीभीत जिले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने इस आरोप को खारिज कर दिया कि सिरसा को गिरफ्तार किया गया। सिरसा ने पीटीआई-से फोन पर कहा कि वह उन किसानों का समर्थन करने के लिए पीलीभीत पहुंचे हैं जिन पर स्थानीय पुलिस ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली में शामिल होने से रोकने के लिए कथित तौर पर मामले दर्ज किये हैं। 

इसे भी पढ़ें: ट्रैक्टर रैली पर दखल देने से SC का इनकार, कहा- आप प्राधिकार हैं और आपको इससे निपटना है 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुझे पीलीभीत के बिलासपुर में गिरफ्तार कर लिया।’’ प्रकाश ने कहा कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया या हिरासत में नहीं लिया गया। उन्हें बताया गया था कि वह एक प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें वहां से लौटा दिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़