Mangaluru में सैलून संचालक पर दुकान में घुसकर चाकू से हमला, हालत गंभीर

knife
प्रतिरूप फोटो
creative common

चाकू से अनेक वार किये जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि विनय को जिला अस्पताल वेनलॉक में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसने बताया कि हमलावर की तलाश जारी है।

कर्नाटक के मंगलुरु शहर के बोलार क्षेत्र में शनिवार शाम एक व्यक्ति ने एक सैलून संचालक पर उसकी दुकान में घुसकर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के बोलार इलाके में एक सैलून में हुई इस वारदात को 55 वर्षीय आनन्द सापल्या ने अंजाम दिया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि आनन्द ने सैलून में घुसकर 65 वर्षीय एडविन विनय कुमार पर चाकू से अनेक वार किये जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि विनय को जिला अस्पताल वेनलॉक में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसने बताया कि हमलावर की तलाश जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़