इशारों-इशारों में संजय राउत ने कह दी बड़ी बात! पिता-पुत्र दोनों जेल जाएंगे, इंतजार कीजिये

Sanjay Raut

भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं और व्यवसायियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने और पूर्व सांसद किरीट सोमैया को निशाना बनाने के एक दिन बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि ‘पिता-पुत्र’ दोनों जेल जाएंगे। उन्होंने मराठी में ट्वीट किया, “पिता-पुत्र दोनों जेल जाएंगे। इंतजार कीजिये।

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं और व्यवसायियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने और पूर्व सांसद किरीट सोमैया को निशाना बनाने के एक दिन बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि ‘पिता-पुत्र’ दोनों जेल जाएंगे। उन्होंने मराठी में ट्वीट किया, “पिता-पुत्र दोनों जेल जाएंगे। इंतजार कीजिये। बैरक का सेनिटाइजेशन किया जा रहा है।” राउत ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया। मंगलवार को मुंबई में शिवसेना मुख्यालय पर एक संवाददाता सम्मेलन में राउत ने सोमैया पर आरोप लगाया था कि उनके पुत्र के, पीएमसी बैंक घोटाले के आरोपी के साथ संबंध हैं। सोमैया लगातार शिवसेना के बड़े नेताओं और महा विकास आघाडी के अन्य नेताओं के विरुद्ध आरोप लगाते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: SIA ने घाटी के 10 स्थानों पर की छापेमारी, JeM के 10 ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार

राउत ने कहा था कि किरीट के बेटे नील सोमैया का राकेश वाधवान से संबंध है जो पीएमसी बैंक घोटाले का एक आरोपी है। राउत ने यह भी कहा था कि वह इस संबंध में उचित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सारे दस्तावेज सौंपेंगे। राउत ने पीएमसी मामले में पिता और पुत्र की गिरफ्तारी की भी मांग की थी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने 11 महिला सुविधा बूथ का किया उद्घाटन, वन स्टॉप सेंटर के तौर पर होगा काम

आरोपों का खंडन करते हुए किरीट सोमैया ने कहा था कि वह किसी भी प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं। सोमैया ने कहा था ‘‘मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं कभी भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं रहा। किसी भी जांच के लिए तैयार हूं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़