अब नेतागीरी करेंगी डांसर सपना चौधरी, भाजपा में हुईं शामिल

sapna-chudhary-joins-bjp
अंकित सिंह । Jul 7 2019 1:21PM

इससे पहले सपना चौधरी ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के लिए प्रचार किया था। सपना उस समय राजनीतिक तौर पर सुर्खियों में आईं जब उनकी कुछ तस्वीरें प्रियंका गांधी के साथ वायरल हुई थीं।

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी आज आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान, मनोज तिवारी, हर्षवर्धन सिंह, रामलाल जैसे कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता हासिल की। आज भाजपा का दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सदस्यता अभियान है। फिलहाल भाजपा पूरे देश में सदस्यता अभियान चला रही है। 

इससे पहले सपना चौधरी ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के लिए प्रचार किया था। सपना उस समय राजनीतिक तौर पर सुर्खियों में आईं जब उनकी कुछ तस्वीरें प्रियंका गांधी के साथ वायरल हुई थीं। बाद में सपना की कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन करने की भी तस्वीरें आई पर उन्होंने इनकार कर दिया था। इस मामले को लेकर काभी विवाद भी हुआ था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़