Bangladesh से आई सानिया को लेकर आया सौरभ का बयान, लगाया धर्मपरिवर्तन और जबरन निकाह कराने के आरोप, हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

sania akhtar
Social Media Screen Shot
रितिका कमठान । Aug 23 2023 2:48PM

महिला का दावा है कि तीन साल पहले ग्रेटर नोएडा के एक व्यक्ति ने जिसका नाम सौरभ कांत है ने उसके साथ निकाह किया था। सौरभ बांग्लादेश में नौकरी करने गया था। इस दौरान दोनों ने निकाह किया था। निकाह करने के लिए सौरभ ने मुस्लिम धर्म अपनाया था।

बांग्लादेश से अपने पति सौरभ से मिलने आई महिला सानिया अख्तर पर नोएडा पुलिस की पूरी नजर है। सानिया बीते एक सप्ताह से नोएडा पुलिस के साथ संपर्क में है। वही ये मामला लगातार उलझता जा रहा है। सोनिया ये सबूत दिखा रही है कि उसका निकाह सौरभ के साथ हुआ है। वहीं सौरभ कांत ने इस मामले में नया ही बयान दिया है जिससे पूरे मामले को नया मोड़ मिल गया है।

सौरभ कांत ने नोएडा पुलिस को बयान दिया है को सानिया ने उसे हनी ट्रैप में फंसाया। इसके बाद सौरभ का जबरन धर्मपरिवर्तन करवाया गया और उसका निकाह कराया गया। इस मामले में दोनों की पक्ष एक दूसरे पर आरोप मढ़ रहे है जिसे देखते हुए पुलिस दोनों ही पक्षों से जानकारी हासिल कर सबूत जुटाने में जुटी हुई है। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद ही पुलिस तय करेगी कि क्या कार्रवाई करनी है। इस मामले में सानिया ने सौरभ के साथ अपने रिश्ते को सच दिखाने से संबंधित कई सबूत भी पेश किए है।

गौरतलब है कि बांग्लादेश से 29 वर्षीय सानिया अख्तर भारत के नोएडा अपने पति को ढूंढने आई है। महिला का दावा है कि तीन साल पहले ग्रेटर नोएडा के एक व्यक्ति ने जिसका नाम सौरभ कांत है ने उसके साथ निकाह किया था। सौरभ बांग्लादेश में नौकरी करने गया था। इस दौरान दोनों ने निकाह किया था। निकाह करने के लिए सौरभ ने मुस्लिम धर्म अपनाया था। सानिया ने इस दावे को पेश करने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट और धर्म परिवर्तन संबंधित कागज भी पुलिस को पेश किए है।

सानिया के इस सबूत पर सौरभ ने भी अपना पक्ष रखा है। सौरभ का कहना है कि निकाहनामा और धर्म परिवर्तन के कागजों पर सौरभ के जबरदस्ती दस्तखत सानिया के परिवार द्वारा करवाए गए थे। सौरभ ने ये भी बताया कि बांग्लादेश कोर्ट में उसने सानिया से तलाक की अर्जी भी डाली हुई है। सौरभ का कहना है कि बांग्लादेश की कोर्ट इस मामले पर जो निर्णय देगी वो उसे ही मानेगा। बच्चे का खर्चा देने के लिए भी सौरभ तैयार है। सौरभ ने कहा कि इसके बाद भी नोएडा आकर सानिया उसे परेशान कर रही है। सानिया के आरोप के बाद नोएडा पुलिस कई बार सौरभ से भी पूछताछ कर चुकी है।

सानिया के वकील ने किया ये दावा
उधर सानिया के वकील ने ये दावा किया है कि सौरभ ने झूठ बोलकर उसके साथ निकाह किया था। सौरभ ने बताया था कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई है। इसके बाद दोनों ने शादी की थी। ये मामला लागातार सुर्खियों में बना हुआ है। इससे पहले सीमा हैदर भी पाकिस्तान से भारत आई थी। वहीं अंजू भारत से पाकिस्तान गई थी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़