जम्मू कश्मीर के रियासी में शिव खोरी मंदिर की सुरक्षा की समीक्षा की गई

Security forces
प्रतिरूप फोटो
ANI

तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय और प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए रनसू और उसके आसपास के इलाकों में शिव खोरी मंदिर की सुरक्षा की समीक्षा की।

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को शिव खोरी मंदिर और उसके आस-पास के इलाकों की व्यापक सुरक्षा समीक्षा की गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

नौ जून को तेरयाथ गांव में शिव खोरी मंदिर से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में नौ लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए थे। प्रवक्ता ने बताया कि रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) परमवीर सिंह ने तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय और प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए रनसू और उसके आसपास के इलाकों में शिव खोरी मंदिर की सुरक्षा की समीक्षा की। अधिकारी ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया, जिसमें मुख्य मार्ग भी शामिल है, जहां निगरानी बढ़ाने के लिए अतिरिक्त उपाय किए गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़