तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली मेट्रो के तीन गलियारों में सेवाएं प्रभावित

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Mar 17 2022 10:46AM
तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली मेट्रो के तीन गलियारों में सेवाएं प्रभावित हो गई है।दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यात्रियों को सचेत करने के लिए सुबह करीब नौ बजे ट्वीट किया,‘‘ वायलेट, ग्रीन और पिंक लाइन पर सेवाओं में विलंब। ’’ एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेवाओं में विलंब ‘‘तकनीकी खराबी’’ के कारण हुआ।
नयी दिल्ली। तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली मेट्रो के तीन गलियारों में बृहस्पतिवार को सुबह सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी। इस दौरान कई स्टेशनों पर लंबी कतारें लग गईं, जिसकी तस्वीरें यात्रियों ने सोशल मीडिया पर साझा कीं।
इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव जीतने के बावजूद भाजपा के लिए राष्ट्रपति चुनाव जीतना आसान नहीं होगा: ममता
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यात्रियों को सचेत करने के लिए सुबह करीब नौ बजे ट्वीट किया,‘‘ वायलेट, ग्रीन और पिंक लाइन पर सेवाओं में विलंब। ’’ एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेवाओं में विलंब ‘‘तकनीकी खराबी’’ के कारण हुआ।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़














