अंकुश भाया गिरोह के सात गुर्गे गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

Punjab Police
ANI

छह अन्य गिरफ्तार सदस्य- पंकज सभरवाल उर्फ पंकु, विशाल सभरवाल उर्फ भडतु, हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमन, जसकरन सिंह पूरेवाल उर्फ करन उर्फ जस्सा, अरियान सिंह और रुपेश कुमार हैं।

पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने कुख्यात अंकुश भाया गिरोह के सात गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में गिरोह का सरगना अंकुश सभरवाल उर्फ ​​भाया भी शामिल है।

आरोपियों के अमेरिका स्थित प्रमुख आपराधिक गिरोहों से संबंध थे, जिनमें गैंगस्टर गोल्डी बराड़, विक्रम बराड़ और रवि बलाचोरिया द्वारा संचालित गिरोह भी शामिल हैं।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि गिरोह के छह अन्य गिरफ्तार सदस्य- पंकज सभरवाल उर्फ पंकु, विशाल सभरवाल उर्फ भडतु, हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमन, जसकरन सिंह पूरेवाल उर्फ करन उर्फ जस्सा, अरियान सिंह और रुपेश कुमार हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चार आग्नेयास्त्रके साथ-साथ सात कारतूस और 1,000 अल्प्राजोलम गोलियां जब्त कीं। डीजीपी ने कहा कि संबंधित घटनाक्रम में, आर्यन सिंह शिपाई नामक एक पुलिस कांस्टेबल, जो सदर नकोदर पुलिस थाने में तैनात था, को गिरोह के साथ कथित तौर पर मिलीभगत करने और उसके सदस्यों को संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़