दिल्ली में सात साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बंठिया के अनुसार, घटना सुबह उस समय हुई जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी, जिसके बाद वे आरोपी के घर गये।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक कॉलोनी में सोमवार को सात वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय आरोपी को स्थानीय लोगों द्वारा पीटने के बाद पकड़ लिया गया है।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बंठिया के अनुसार, घटना सुबह उस समय हुई जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी, जिसके बाद वे आरोपी के घर गये।
बंठियाने बताया कि इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामला दर्ज कर लिया गया है। इस बीच, उसी इलाके का रहने वाला आरोपी फिलहाल स्थानीय अस्पताल में अपनी चोटों के लिए इलाज करा रहा है। आगे की जांच जारी है।
अन्य न्यूज़












