उत्तर भारत में रात का तापमान रहेगा सामान्य से नीचे, एक हफ्ते बाद थोड़ी राहत की उम्मीद

winters

आईएमडी ने कहा कि पहले सप्ताह की पहले हिस्से के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर बढ़ जाएगी और फिर उसके बाद कम होगी।

नयी दिल्ली। देश के उत्तरी क्षेत्र के मैदानी इलाकों में सर्द हवा चलने के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कहा कि अगले सप्ताह के दौरान उत्तर भारत में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा और एक हफ्ते बाद ही थोड़ी राहत की उम्मीद की जा सकती है। विभाग ने 17-24 दिसंबर और 24-30 दिसंबर तक के अपने पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा। पहले सप्ताह के दौरान देश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य के करीब या थोड़ा अधिक रहने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें: भोपाल में 10 डिग्री न्यूनतम तापमान किया गया दर्ज, रविवार को रही सीजन की सबसे सर्द रात 

आईएमडी ने कहा कि पहले सप्ताह की पहले हिस्से के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर बढ़ जाएगी और फिर उसके बाद कम होगी। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 

इसे भी पढ़ें: अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र, मध्य प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश 

आईएमडी ने बताया कि पिछले हफ्ते से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिन और रात का तापमान गिरकर सामान्य से नीचे चला गया है। दूसरे सप्ताह के दौरान, पहले सप्ताह की तुलना में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि होगी। आईएमडी ने बताया कि हालांकि, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा और देश के शेष हिस्सों में यह सामान्य के करीब या उससे थोड़ा ऊपर रहेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़