शाह और नड्डा ने बाबूलाल गौर के गोवा मुक्ति आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाने को किया याद

shah-and-nadda-play-an-active-role-in-babulal-gaur-goa-mukti-andolan
[email protected] । Aug 21 2019 2:50PM

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपने शोक संदेश में कहा कि बाबूलाल गौर भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक सदस्य रहे एवं उन्होंने गोवा मुक्ति आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा एवं राष्ट्र के विकास के प्रति उनका समर्पण सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा।

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर के निधन पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए बुधवार को कहा कि जनता की सेवा एवं राष्ट्र के विकास के प्रति उनका समर्पण सदैव हमें प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। शाह ने ट्वीट किया कि बाबूलाल गौर ने ‘गोवा मुक्ति आन्दोलन’ में भी सक्रिय भूमिका निभाई और वे मध्यप्रदेश में भाजपा को सशक्त करने और जनता के हितों के लिए अपने संघर्ष को लेकर सदैव याद किये जायेंगे। गौर के निधन पर शोक प्रकट करते हुए अमित शाह ने कहा कि वे उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि गौर का पूरा जीवन प्रदेश की जनता की सेवा में समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि बाबूलाल गौर ‘भारतीय मजदूर संघ  के संस्थापक सदस्य थे।

उन्होंने आपातकाल का पुरजोर विरोध किया जिसके लिए उन्हें 19 माह की जेल भी हुयी। वहीं, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपने शोक संदेश में कहा कि बाबूलाल गौर भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक सदस्य रहे एवं उन्होंने गोवा मुक्ति आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा एवं राष्ट्र के विकास के प्रति उनका समर्पण सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा।भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मध्यप्रदेश के विकास को समर्पित किया। गौर का आज सुबह भोपाल के नर्मदा अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती थे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़