राज्यसभा सदस्य के तौर पर 25 को शपथ लेंगे शाह, वेंकैया दिलाएंगे शपथ

Shah to take oath as RS MP on August 25
[email protected] । Aug 23 2017 10:44AM

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 25 अगस्त को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि सभापति एम. वेंकैया नायडू शुक्रवार को शाह को शपथ दिलाएंगे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 25 अगस्त को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि सभापति एम. वेंकैया नायडू शुक्रवार को शाह को शपथ दिलाएंगे। भाजपा अध्यक्ष शाह पहली बार संसद सदस्य के तौर पर राज्यसभा पहुंचेंगे। वह इस महीने के शुरू में गुजरात से संसद के ऊपरी सदन के सदस्य चुने गए थे।

संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में भाजपा के पास बहुमत की कमी है। राज्यसभा में शाह के प्रवेश से पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। शाह इससे पहले गुजरात विधानसभा के पांच बार विधायक रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़