30 को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे शशि थरूर, अशोक गहलोत को लेकर मधुसूदन मिस्त्री ने दिया यह जवाब

Shashi Tharoor
ANI
अंकित सिंह । Sep 27 2022 2:39PM

मधुसूदन मिस्त्री ने दावा किया कि थरूर के एक प्रतिनिधि ने उनके कार्यालय को यह सूचना दी है कि 30 सितंबर को 11:00 बजे वह अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर कांग्रेस के लिए राजस्थान में भी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इन सबके बीच कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने सोनिया गांधी से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद मधुसूदन मिस्त्री ने दावा किया कि शशि थरूर 30 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। मधुसूदन मिस्त्री ने यह भी कहा है कि पवन कुमार बंसल ने भी नामांकन के लिए नामांकन पत्र ले लिया है। मधुसूदन मिस्त्री ने दावा किया कि थरूर के एक प्रतिनिधि ने उनके कार्यालय को यह सूचना दी है कि 30 सितंबर को 11:00 बजे वह अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हुए अशोक गहलोत! केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और दिग्विजय का जुड़ा नाम

इसके अलावा उन्होंने आज सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान अब तक अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया में किए गए कार्यों की जानकारी दी है। उन्होंने दावा किया कि तय कार्यक्रम के अनुसार ही चुनाव होंगे। शशि थरूर और पवन बंसल द्वारा ही नामांकन फॉर्म को लिया गया है। दूसरी ओर माना जा रहा था कि अशोक गहलोत भी अध्यक्ष पद की रेस में हैं। उनके भी नामांकन की खबर थी। हालांकि, राजस्थान में सियासी संकट के बीच में अध्यक्ष पद की रेस में पिछड़ते नजर आ रहे हैं। मधुसूदन मिस्त्री से अशोक गहलोत के नामांकन को लेकर सवाल पूछा गया। मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि उनके नामांकन को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो जाएंगे गहलोत? CWC सदस्यों ने सोनिया से किया आग्रह- उन पर विश्वास करना ठीक नहीं

आपको बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में 17 अक्टूबर को चुनाव कराए जाएंगे। 19 अक्टूबर को चुनावी नतीजे आएंगे। कई राज्यों के कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव पारित किए थे। हालांकि, राहुल गांधी के अध्यक्ष चुनाव लड़ने की चर्चा बेहद कम है। कुछ दिन पहले मीडिया की ओर से उनसे सवाल पूछा गया था। राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा था कि उन्हें पता है उन्हें क्या करना है। 30 तारीख तक पता भी चल जाएगा। अगर वह चुनाव नहीं लड़ेंगे तो कारण भी बता देंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़