शीशमहल वाले AAP-दा-ए-आजम को भगाना है, BJP ने साधा केजरीवाल पर निशाना
भाजपा की दिल्ली इकाई ने सोशल मीडिया पर अपना हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल को बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला कर लिया है।
5 फरवरी, 2025 को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले सियासी लड़ाई तेज हो गई है। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए उन्हें "शीशमहल का आप-दा-ए-आजम" कहा है जिसे "भगाने" की जरूरत है। भाजपा ने आप नेताओं पर भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप लगाया है, जबकि आप शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में अपनी उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। भाजपा की दिल्ली इकाई ने सोशल मीडिया पर अपना हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल को बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला कर लिया है।
इसे भी पढ़ें: Delhi Election 2025: EC की आंखों में धूल झोंक रहे हैं बीजेपी के मंत्री, संजय सिंह का बड़ा आरोप
दिल्ली भाजपा ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली की जनता ने ठाना है, शीशमहल वाले AAP-दा-ए-आजम को भगाना है। भाजपा का आरोप है कि AAP-दा वाले आज़म ने जनता के खून पसीने को लूटकर अपने लिए शीशमहल बनवाया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में उत्तर प्रदेश और बिहार से मतदाताओं के ‘‘फर्जी’’ पंजीकरण के दावे के संबंध में अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने ‘‘पूर्वांचल विरोधी केजरीवाल’’ जैसे नारे लिखे तख्तियों के साथ आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की और कुछ ने उनके आवास के पास लगे सुरक्षा अवरोधकों को तोड़ने का प्रयास किया।
इसे भी पढ़ें: Punjab AAP MLA Death | पंजाब में लुधियाना पश्चिम के आप विधायक गुरप्रीत गोगी ने गलती से खुद को गोली मार ली, मौके पर ही मौत
प्रदर्शन के दौरान ‘लिट्टी चोखा खाएंगे, केजरीवाल भगाएंगे’, ‘छठी मैया की जय’ और ‘पूर्वांचल विरोधी केजरीवाल मुर्दाबाद’ जैसे नारे गूंजे। दिल्ली में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के निवासियों को ‘पूर्वांचली’ कहा जाता है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल ने हमेशा पूर्वांचली समुदाय के लोगों का अपमान किया है। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने कई आपत्तिजनक बयान दिए थे और अब वे उन्हें ‘फर्जी मतदाता’ कह रहे हैं। हम इस अपमान को नहीं भूलेंगे और न ही उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के लोग इसे भूलेंगे। यह विश्वासघात दिल्लीवासियों को हमेशा याद रहेगा।’’
अन्य न्यूज़