शीला की आखिरी चिठ्ठी ने मचा रखी है दिल्ली कांग्रेस में खलबली

sheila-last-letter-to-sonia-gandhiand-delhi-congress
अंकित सिंह । Jul 23 2019 3:22PM

उन्होंने यह भी लिखा है कि माकन के ही कहने पर चाको लोकसभा चुनाव में आप के साथ गठबंधन के पक्ष में थे। हालांकि शीला ने इस बात पर खुशी जताई है कि उनके इस फैसले से ही कांग्रेस दिल्ली में 3 से 2 नम्बर पर आ गयी।

दिल्‍ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता रहीं शीला दीक्षित का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ सभी पार्टियों ने गहरा शोक प्रकट किया। लेकिन उनके पंचतत्‍व में विलीन होने के दो दिन बाद उनकी एक चिठ्ठी का खुलासा हुआ है जिसने दिल्ली कांग्रेस में खलबली मचा दी है। शीला दीक्षित ने यह खत सोनिया गांधी को लिखा था। शीला दीक्षित का यह खत उनका आखिरी खत बताया जा रहा है। इस खत में शीला दीक्षित सोनिया गांधी को दिल्ली कांग्रेस की गुटबाजी के बारे में बता रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: शीला दीक्षित में था लोगों को जोड़ने का अद्भुत गुण: कांग्रेस नेता

इस खत में शीला ने दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन और दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको की जम कर शिकायत की है। शीला ने साफ लिखा है कि माकन पीसी चाको को बरगलाकर उल्टे सीधे फैसले करवा रहे हैं। शीला ने लिखा है कि वह दिल्ली कांग्रेस में जान फूंकने के लिए कठोर फैसले ले रही हैं पर अजय माकन और पीसी चाको बेवजह इसमें व्यवधान पैदा कर रहे हैं। उन्होंने माकन पर आरोप लगाया कि वह चाको को गुमराह कर पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शीला ने कहा कि वह जानबूझकर मेरे फैसलों में अड़ंगा लगा रहे हैं, क्योंकि 'आप' से अलग चुनाव लड़ने का फैसला मैने लिया था।

इसे भी पढ़ें: शीलाजी के व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो कम लोग ही जानते होंगे

उन्होंने यह भी लिखा है कि माकन के ही कहने पर चाको लोकसभा चुनाव में आप के साथ गठबंधन के पक्ष में थे। हालांकि शीला ने इस बात पर खुशी जताई है कि उनके इस फैसले से ही कांग्रेस दिल्ली में 3 से 2 नम्बर पर आ गयी। उन्होंने सोनिया से आग्रह किया कि आलाकमान निष्पक्ष होकर पूरे मामले में मेरी, चाको की और अजय माकन की भूमिका की जांच कर ले। मुझे विश्वास है कि मेरी बात सही साबित होगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली कांग्रेस में सबकुछ सही नहीं चल रहा था। शीला पर चाको के अलावा दिल्ली कांग्रेस के तीन कार्यकारी अध्यक्षों ने भी मनमानी करने का आरोप लगाया था।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़