शिवराज सरकार संविधान का उड़ा रही मज़ाक, मंत्रिमंडल विस्तार गैर संवैधानिक- जीतू पटवारी

Jitu Patwari
दिनेश शुक्ल । Jul 7 2020 8:36PM

जब भाजपा ने 230 सदस्यों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा में 206 सदस्यों पर बहुमत साबित कर सरकार बनाई है तो फिर इसी संख्या के आधार पर मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्रियों की संख्या क्यों निर्धारित नहीं की गई। भाजपा की शिवराज सरकार खुले आम संवैधानिक मूल्यों का मजाक बना रही है।

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने राज्य की भाजपा सरकार पर संविधान का मजाक उडाने का आरोप लगाया है। जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार में संवैधानिक नियमों का पालन नहीं किया गया। जिसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप-नेता प्रतिपक्ष चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने राज्यपाल महोदया को पत्र लिखकर अवगत करवाया है। पूर्व उप-नेता प्रतिपक्ष और संविधानिक मामलों के जानकार चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने पत्र भारतीय संविधान के अनुक्षेद 164 (1ए) के पालन न करने की जो बात कही है वह संविधान सम्मत सही है। जब भाजपा ने 230 सदस्यों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा में 206 सदस्यों पर बहुमत साबित कर सरकार बनाई है तो फिर इसी संख्या के आधार पर मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्रियों की संख्या क्यों निर्धारित नहीं की गई। भाजपा की शिवराज सरकार खुले आम संवैधानिक मूल्यों का मजाक बना रही है। जिसको लेकर कांग्रेस राज्यपाल महोदया से इस पूरे मामले पर संवैधानिक व्यवस्था का अवलोकन करवाकर इस पर अतिशीघ्र कार्यवाही करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: किसानों ने कहा कर्ज माफी नहीं तो गांव में न घुसे मंत्री तुलसी सिलावट

जीतू पटवारी ने कहा कि इसको लेकर जल्द ही कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मुलाकात करेगा। पटवारी ने कहा कि सिर्फ गद्दरों को संतुष्ट करने के लिए भाजपा की शिवराज सरकार किसी भी हद तक जाने को तैयार है। यह कारण है कि वह सत्ता की लौपुप्ता की वजह से संवैधानिक मूल्यों का पालन नहीं कर रहे है। सत्ता के भूखे यह लोग भारतीय संविधान का मजाक बनाने से भी नहीं चूक रहे है और गैर कानूनी तरीके से सरकार संचालित कर रहे है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी कोर्ट की कोर्ट की शरण में जाने को भी तैयार है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़