प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खोजेगी शिवराज सरकार, खेल अकादमियों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

Shivraj Singh Chouhan

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने एक रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने भविष्य की संभावनाओं के द्वारा खोले हैं।

भोपाल। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर 7 पदक जीते हैं। जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। जिसके बाद पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का जमकर सम्मान हुआ और ओलंपिक में और ज्यादा पदक जीतने के लिए जरूरी प्रशिक्षण की तरफ भी ध्यान देने की बातें कहीं गईं। इसी बीच मध्य प्रदेश में टैलेंट सर्च अभियान की शुरुआत हुई। 

इसे भी पढ़ें: सिंधिया ने 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले मप्र में नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं को नकारा 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने एक रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने भविष्य की संभावनाओं के द्वारा खोले हैं। उनके शानदार प्रदर्शन ने हमें प्रेरित किया है इसलिए हमने मध्य प्रदेश में तय किया है कि हम नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खोजेंगे, उन्हें मध्यप्रदेश की 18 खेल अकादमियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनकी प्रतिभा को निखारा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: क्या मध्य प्रदेश में होने वाला है बड़ा बदलाव ? शिव-कैलाश की नजदीकियों से अटकलों का बाजार गर्म 

उन्होंने कहा कि हमारी निगाहें 2024 पेरिस ओलंपिक और 2028 लॉस एंजेलिस के ओलंपिक पर भी है। हम और भी ओलंपियन्स मध्य प्रदेश से निकालना चाहते हैं, जो देश के लिए पदक जीते। इसी बीच उन्होंने कहा कि मैं सभी युवाओं से अपील करता हूं कि मध्य प्रदेश में चलाये जाने वाले टैलेंट सर्च अभियान में अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं, जिससे हम नए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनके खेल को तराशें और देश के गौरव के लिए उन्हें आगे बढ़ाने का महान कार्य कर सकें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़