समान नागरिक संहिता को लेकर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, मध्यप्रदेश में भी बना रहा हूं कमेटी

Shivraj Singh Chouhan
ANI
अंकित सिंह । Dec 1 2022 7:13PM

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं इस बात का पक्षधर रहा हूं कि भारत में अब समय आ गया है कि एक समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए। एक से ज्यादा शादी कोई क्यों करें? उन्होंने कहा कि एक देश में दो विधान क्यों? उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भी मैं कमेटी बना रहा हूं।

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी समान नागरिक संहिता को लेकर एक कमेटी बनाई जाएगी। दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि मैं इस बात का पक्षधर रहा हूं कि भारत में अब समय आ गया है कि एक समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए। एक से ज्यादा शादी कोई क्यों करें? उन्होंने कहा कि एक देश में दो विधान क्यों? उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भी मैं कमेटी बना रहा हूं।

इसे भी पढ़ें: Kaun Banega Gujaratna Sardar: Gujarat में पहले चरण का मतदान सम्पन्न, PM मोदी का मेगा Road Show

आपको बता दें कि भाजपा समान नागरिक संहिता को लेकर लगातार अपनी प्रतिबद्धता जताती रही है। हाल में ही गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से देश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की ओर से समान नागरिक संहिता का मुद्दा उठाया गया था। राज्य में भाजपा की सरकार बनी उसके बाद उत्तराखंड में भी एक कमेटी का गठन कर दिया है। इसके अलावा गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार की ओर से कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया था।

इसे भी पढ़ें: क्या राजस्थान में समय पूर्व चुनाव के बन रहे हैं आसार? इस दावे ने बढ़ाई प्रदेश की सियासी हलचल

गुजरात में फिर से चुने जाने पर समान नागरिक संहिता को लागू करने के भाजपा के चुनावी वादे पर राजनाथ सिंह ने कहा कि जनसंघ के गठन के दिनों से ही समान नागरिक संहिता के बारे में पार्टी की नीति बहुत स्पष्ट रही है। उन्होंने कहा कि हम समय-समय पर अपना रुख नहीं बदलते हैं। कोई भी निर्णय लेते समय राजनीति और उसे लोग कैसे देखेंगे इसे ध्यान में नहीं रखा जाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के पालन और चर्चाओं के बाद देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने को प्रतिबद्ध है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़