सिद्धू ने ‘जनता की सरकार उनके द्वार पर’ अभियान की शुरूआत की

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने लोगों की परेशानियों को समझने के मकसद से उन तक पहुंचने के लिए एक अभियान शुरू किया।
चंडीगढ़। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने लोगों की परेशानियों को समझने के मकसद से उन तक पहुंचने के लिए एक अभियान शुरू किया। गुरुवार को सिद्धू ने मोहाली जिले में ‘जनता की सरकार उनके द्वार पर’ नाम से अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने हम सब के लिए मिशन तय किया है कि लोगों को परेशानी रहित और भ्रष्टाचार मुक्त माहौल मुहैया कराया जाए।
एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सिद्धू ने चंडीगढ़ के पास नायन गांव में अपने विभाग और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ औचक दौरा भी किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सिद्धू ने प्रस्तावित सीवेज शोधन प्लांट स्थल का भी दौरा किया। उन्होंने इसे परियोजना के लिए उपयुक्त नहीं पाया क्योंकि यह रिहायशी इलाके के पास स्थित है और अधिकारियों को निर्देश दिया कि नए स्थल का अन्य प्रस्ताव भेजें। वह पंजाब विधानसभा चुनाव से महीनों पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
अन्य न्यूज़